पौड़ी गढ़वाल के दुमकोट क्षेत्र में टेंपू ट्रैवर्ल्स खाई में गिरा, एक की मौत 19 घायल । UK24X7LIVENEWS
पौड़ी गढ़वाल के दुमकोट क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर आई है। अभी अभी प्राप्त सूचना के अनुसार धुमाकोट थाना क्षेत्र के शंकरपुर इलाके में एक ट्रैवर्ल्स बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है । जिसमे 19 लोग घायल है जबकि एक की मौत हो गई है ।

ट्रैवर्ल्सं में 20 लोग सवार थे। बताया जा रहा है की ट्रैवर्ल्सं गाजियाबाद से बारात लेकर नलाई गाँव आई थी, और आज सुबह नलाई से वापस गाजियाबाद के लिए जा रही थी। इसी दौरान शंकरपुर के पास ट्रैवर्ल्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी है जबकि 19 लोग घायल बताये जा रहे है ।
