देहरादून में जिला सूचना अधिकारी बद्री चंद नेगी को भावपूर्ण विदाई, सूचना निदेशालय में स्थानांतरण। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260421-WA0106.jpg

देहरादून सहायक निदेशक ,जिला सूचना अधिकारी बद्री चंद नेगी के सूचना निदेशालय में स्थानांतरण के उपलक्ष्य में मंगलवार को देहरादून जिला सूचना परिवार द्वारा उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नेगी ने 03 जनवरी 2022 को देहरादून जनपद में जिला सूचना अधिकारी का दायित्व संभाला था। अपने लगभग चार वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने निष्ठा, समर्पण और दक्षता के साथ दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभागीय कार्यों को नई दिशा प्रदान की। उनकी कार्यशैली में अनुशासन, पारदर्शिता एवं मानवीय संवेदनाओं का समुचित समन्वय देखने को मिला। उनके नेतृत्व में सूचना तंत्र एवं जनसंपर्क गतिविधियों को नई गति मिली। उन्होंने टीम भावना को सुदृढ़ करते हुए एक समन्वित एवं ऊर्जावान कार्यसंस्कृति विकसित की। चुनौतियों को अवसर में बदलने की उनकी क्षमता और सकारात्मक दृष्टिकोण ने उन्हें एक कुशल प्रशासक एवं प्रेरणास्रोत के रूप में स्थापित किया।

विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि नेगी का मार्गदर्शन एवं स्नेह सदैव स्मरणीय रहेगा। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सफल कार्यकाल एवं नई जिम्मेदारियों में निरंतर प्रगति की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed