गैस आपूर्ति वैश्विक समस्या, समाधान पर काम जारी सीएम धामी चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड तैयार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260407-WA0088.jpg

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बढ़ती गैस आपूर्ति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गैस की आपूर्ति केवल उत्तराखंड या देश की समस्या नहीं, बल्कि यह एक वैश्विक मुद्दा है। ऐसे में सभी संबंधित विभाग और स्टेकहोल्डर्स मिलकर इसके विकल्पों पर काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार गैस संकट से निपटने के लिए वैकल्पिक साधनों और रास्तों पर तेजी से काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम जनता और व्यापारियों को ज्यादा परेशानी न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
वहीं,आगामी चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से तैयार है। यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा चुके हैं।
धामी ने कहा-“गैस की आपूर्ति केवल हमारे राज्य की नहीं हैं, यह वैश्विक स्तर की समस्या है। हम सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर इसके विकल्प तलाश रहे हैं। चारधाम यात्रा के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं और आने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed