आपदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को राज्यपाल ने किया सम्मानित। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260401_191355.jpg

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में देहरादून जिले के उन कार्मिकों को सम्मानित किया, जिन्होंने आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य किया। उन्होंने सभी सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण व कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
15-16 सितम्बर 2025 को सहस्त्रधारा-कार्लीगाड क्षेत्र में हुई भीषण वर्षा और बादल फटने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू किए, जिसमें कई कार्मिकों ने सराहनीय योगदान दिया।
राज्यपाल ने जिलाधिकारी सविन बंसल की विशेष प्रशंसा करते हुए उन्हें एक प्रभावी “फ्रंटलाइन लीडर” बताया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन और पूर्व तैयारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देना जरूरी है, और ऐसे समर्पित कार्य समाज के लिए प्रेरणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed