धामी सरकार की बड़ी सौगात: ₹242 करोड़ से उत्तराखंड में विकास को रफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260325-WA0057.jpg

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विकास कार्यों के लिए ₹242 करोड़ की बड़ी वित्तीय स्वीकृति दी है।
इसमें शारदा रिवर फ्रंट, हरिद्वार मास्टर प्लान, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर जैसी प्रमुख परियोजनाओं के लिए ₹109 करोड़ मंजूर किए गए हैं। साथ ही सड़कों, पुलों, बाढ़ सुरक्षा और विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए भी धनराशि स्वीकृत हुई है।
देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में सड़क और पुल निर्माण के लिए करोड़ों रुपये दिए गए हैं। मसूरी मार्ग पर नए पुल, ग्रामीण सड़कों के सुधार और नए मार्गों के निर्माण को भी मंजूरी मिली है।
इसके अलावा पुलिस भवन, बैरक, अतिथि गृहों के निर्माण और मरम्मत कार्यों के लिए भी बजट स्वीकृत किया गया है। सतपुली बैराज परियोजना के लिए ₹76.35 करोड़ की मंजूरी दी गई है।
हरिद्वार में रोपवे परियोजना के तहत मनसा देवी पहाड़ी की सुरक्षा जांच के लिए भी धनराशि स्वीकृत हुई है।
नगर विकास के तहत कूड़ा परिवहन वाहन, स्ट्रीट लाइट और कार्यालय भवन निर्माण जैसी योजनाओं को भी मंजूरी मिली है।
साथ ही हल्द्वानी की कान्ता देवी को लोकतंत्र सेनानी सम्मान राशि के तहत ₹20,000 प्रतिमाह देने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed