देहरादून में “ऑपरेशन नाइट वॉच” के तहत सघन चेकिंग, शराब पीकर ड्राइविंग पर 71 गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260326-WA0084.jpg

देहरादून के एसएसपी द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। शिक्षण संस्थानों में माहौल खराब करने वाले छात्रों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने और रात में संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने को कहा गया है।
इसी के तहत पुलिस ने “ऑपरेशन नाइट वॉच” शुरू किया है, जिसके अंतर्गत पूरे जिले में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
26 मार्च 2026 की रात भी नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर अचानक चेकिंग की।
पिछले 2 दिनों में 71 लोगों को शराब पीकर वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए। वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन पर 12 अन्य वाहन सीज किए गए और 98 चालकों पर 38,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
पुलिस ने 2663 वाहनों की जांच की और 1900 से अधिक लोगों से पूछताछ की। रात में बेवजह घूम रहे 288 लोगों में से 156 संदिग्धों को थाने लाया गया, जबकि 99 लोगों पर कार्रवाई कर 49,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed