रायपुर ब्लॉक में बहुउद्देशीय शिविर, 257 लोगों को योजनाओं का लाभ। Uttarakhand 24×7 Live news

0

देहरादून में ‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत रायपुर ब्लॉक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित हुआ। विधायक उमेश शर्मा काऊ की अध्यक्षता में जन समस्याएं सुनी गईं और 257 लोगों को योजनाओं का लाभ दिया गया।
शिविर में आई 11 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। बिजली पोल हटाने, पेड़ों से बाधित यातायात, नालियों के खुले चैंबर और पानी की लाइन लीकेज जैसी समस्याओं पर अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य विभाग ने 87 लोगों की जांच की, वहीं आधार, आय प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड और कृषि योजनाओं का भी लाभ दिया गया। सरकार ने ऐसे शिविरों को जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *