वैश्विक तनाव के बीच सीएम धामी की अपील संयम रखें, सरकार पूरी तरह तैयार। Uttarakhand 24×7 Live news
विदेशों में चल रहे युद्ध के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से संयम बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों सहित आम जनता से अपील की कि जरूरत पड़ने पर देश एकजुट होकर इस चुनौती का सामना करेगा, जैसा कि कोरोना काल में हुआ था। उन्होंने गैस के विकल्प के रूप में इंडक्शन जैसे साधनों के उपयोग की सलाह भी दी।
धामी ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार हर स्थिति में लोगों की मदद के लिए तैयार है और सभी को घबराने के बजाय धैर्य और समझदारी से काम लेना चाहिए।
