देहरादून में पहला आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर: बालश्रम और भिक्षावृत्ति से मुक्त बच्चों के पुनर्वास की पहल। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260324_180754.jpg

देहरादून में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा “आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर” का लोकार्पण किया गया, जो राज्य का पहला ऐसा केंद्र है। लगभग 157.60 लाख रुपये की लागत से साधुराम इंटर कॉलेज, राजा रोड में बने इस केंद्र का उद्देश्य भिक्षावृत्ति और बालश्रम में संलिप्त बच्चों का पुनर्वास कर उन्हें शिक्षा से जोड़ना है।
इस केंद्र में रेस्क्यू किए गए बच्चों के समग्र विकास के लिए योग, संगीत, खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके मानसिक और व्यवहारिक सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
अब तक 325 से अधिक बच्चों को भिक्षावृत्ति और बालश्रम से मुक्त कराया गया है, जिनमें से 200 से अधिक बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराया जा चुका है।
इस अभियान के लिए जिला प्रशासन ने एक अंतरविभागीय टीम बनाई है, जिसमें पुलिस, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, होमगार्ड, चाइल्ड हेल्पलाइन और विभिन्न गैर-सरकारी संस्थाएं शामिल हैं। साथ ही, 3 रेस्क्यू वाहन और 16 होमगार्ड कर्मी लगातार अभियान को मजबूत बना रहे हैं।
यह केंद्र न केवल बालश्रम और भिक्षावृत्ति उन्मूलन की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि जरूरतमंद बच्चों को एक सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed