सहकारिता से सशक्त हो रहा उत्तराखंड: बहुउद्देशीय समितियों से बढ़ रही किसानों की आय। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड में सहकारिता के माध्यम से बहुउद्देशीय सहकारी समितियों को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। कृषि, मिलेट्स, सब्जी क्रय, रेशम उत्पादन और सामूहिक खेती जैसी गतिविधियों से समितियों की आय बढ़ रही है और किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है।
मिलेट्स मिशन के तहत 53,000 कुंतल मंडुवा की खरीद से समितियों को लगभग 53 लाख रुपये की आय हुई। वहीं घसियारी कल्याण योजना के अंतर्गत साइलेज विक्रय से करीब 63 लाख रुपये प्राप्त हुए।
टिहरी और उत्तरकाशी में सहकारी समितियों द्वारा किसानों से 1.5 करोड़ रुपये की सब्जियां खरीदी गईं, जिससे समितियों को लाभ मिला। बायोफर्टिलाइजर और धान खरीद जैसी गतिविधियों से भी अच्छी आय हो रही है।
सामूहिक सहकारी खेती के तहत चमोली और पौड़ी में फूलों की खेती शुरू की गई है, जिससे आय में वृद्धि हो रही है। रेशम उत्पादन के क्षेत्र में भी हजारों किसान और बुनकर जुड़े हैं, जिससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं।
सरकार का लक्ष्य सहकारी समितियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर किसानों, कारीगरों और युवाओं को सीधे लाभ पहुंचाना
