देहरादून में MPACS अध्यक्ष-सचिवों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण, गोदाम निर्माण के लिए MOU पर हस्ताक्षर
देहरादून के दीपनगर स्थित यूसीएफ सदन सभागार में गढ़वाल मंडल की नवगठित बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों MPACS के अध्यक्षों और सचिवों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। 9 से 11 मार्च 2026 तक चल रहे इस कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रतिभागियों को सहकारी समितियों के प्रभावी संचालन, वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और डिजिटल तकनीकों के उपयोग पर प्रशिक्षण दिया गया।
यह प्रशिक्षण उत्तराखण्ड प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन द्वारा आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य नई MPACS समितियों को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम के दौरान विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत MPACS और उत्तराखण्ड राज्य सहकारी संघ के बीच गोदाम निर्माण को गति देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर भी हस्ताक्षर किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ 9 मार्च को यूनियन के अध्यक्ष रामकृष्ण मेहरोत्रा ने किया, जबकि सहकारिता विभाग की अपर निबंधक इरा उप्रेती विशिष्ट अतिथि रहीं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 मार्च 2026 तक जारी
