नारी तू नारायणी” कार्यक्रम में 38 वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान सीएम धामी। Uttarakhand 24×7 Live news
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित “नारी तू नारायणी” कार्यक्रम में राज्य की 38 वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया।
इन महिलाओं को शिक्षा, समाज सेवा, उद्यमिता, पर्यावरण संरक्षण, कृषि, संस्कृति और जल संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान दिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के त्याग, संस्कार और संघर्ष से ही परिवार, समाज और राष्ट्र की नींव मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि पहाड़ की असली ताकत उसकी मातृशक्ति है, जो परिवार के साथ-साथ खेत-खलिहानों और समाज को भी संवारती है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार वरिष्ठ महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनमें वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और निःशुल्क धार्मिक यात्राओं की सुविधा शामिल है।
कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से चयनित 60 वर्ष से अधिक आयु की सक्रिय और समाज के लिए प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
