गृहमंत्री ने उत्तराखंड में नव नियुक्त आरक्षियों को बांटे नियुक्ति पत्र। Uttarakhand 24×7 Live news
नव नियुक्त आरक्षियों को नियुक्ति पत्र
कार्यक्रम में गृहमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस के नव नियुक्त आरक्षियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें अमन सिंह, आकाश, अभय चौहान, अर्जुन नाथ गोस्वामी और योगेश नाथ ने मंच पर नियुक्ति पत्र प्राप्त किए।
162 शरणार्थियों को नागरिकता प्रमाणपत्र
इस अवसर पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए 162 शरणार्थियों को भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र दिया गया। मंच पर बलूचिस्तान स्थित हिंगलाज माता मंदिर के पुजारी परिवार से जुड़े शैलेश, भट्टाग्राम (पाकिस्तान) से जसपाल कुमार, कराची से आईं दुर्गानाथ टी. राजपूत और अफगानिस्तान से आईं हंसेरी बाई को नागरिकता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
ई-जीरो एफआईआर प्रणाली का शुभारंभ
गृहमंत्री ने उत्तराखंड में ई-जीरो एफआईआर प्रणाली की शुरुआत की। यह व्यवस्था साइबर धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए शुरू की गई है। 1930 हेल्पलाइन या नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज शिकायतें देहरादून के राज्य साइबर पुलिस स्टेशन में ई-जीरो एफआईआर के रूप में दर्ज होंगी और तुरंत संबंधित थाने को भेजी जाएंगी, जिससे समय रहते कार्रवाई और धन की रिकवरी में मदद मिलेगी।
‘विकल्प रहित संकल्प’ पुस्तक का विमोचन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भाषणों के संकलन पर आधारित गिरजा शंकर जोशी की पुस्तक ‘विकल्प रहित संकल्प’ का विमोचन किया गया। साथ ही राज्य सरकार की योजनाओं और ऐतिहासिक फैसलों पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई।
