अमित शाह ने उत्तराखंड में 1129 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। Uttarakhand 24×7 Live news
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तराखंड में 1129.91 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इसमें 1014.81 करोड़ रुपये की 22 योजनाओं का शिलान्यास और 115.10 करोड़ रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।
लोकार्पण की गई योजनाओं में सहकारिता विभाग की मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के अंतर्गत टीएमआर प्लांट, देहरादून पुलिस लाइन में 46 आवासीय भवन, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, टिहरी, नैनीताल, अल्मोड़ा और चम्पावत में पुलिस आवासीय भवनों व प्रशासनिक भवनों का उद्घाटन शामिल रहा।
इसके साथ ही हरिद्वार और देहरादून की जेलों में हाई सिक्योरिटी बैरक, वीसी क्यूबिकल्स तथा होमगार्ड्स कार्यालय भवनों का भी लोकार्पण किया गया।
वहीं शिलान्यास की गई प्रमुख परियोजनाओं में सहकारी समितियों के मुख्यालय भवन, चमोली के ज्योतिर्मठ में ड्रेनेज और स्लोप स्टेबलाइजेशन कार्य, देहरादून में पुलिस आवास, विभिन्न जिलों में कारागारों के आवासीय भवन और हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत सती कुंड पुनर्विकास व रोडीबेलवाला क्षेत्र के विकास कार्य शामिल हैं।
इन परियोजनाओं से राज्य में आधारभूत ढांचे के विकास और प्रशासनिक सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
