सीएम धामी से मध्य कमान के जीओसी-इन-सी अनिंद्य सेनगुप्ता की शिष्टाचार भेंट, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन पर चर्चा। Uttarakhand 24×7 Live news
गुरुवार को पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, अनिंद्य सेनगुप्ता ने शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान दोनों के बीच राज्य में सुरक्षा व्यवस्था, सीमावर्ती क्षेत्रों में समन्वय तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सेना द्वारा किए जा रहे सहयोगात्मक कार्यों की सराहना की और राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर सैन्य और नागरिक प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल को और सुदृढ़ करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
