UPES की मेस और कैफेटेरिया में FDA का निरीक्षण, दाल-सब्जी और पानी के सैंपल जांच को भेजे। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20261016-WA0115.jpg

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग ने UPES विश्वविद्यालय की मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों और खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम ने खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की। इस दौरान पानी, पकी हुई दाल और सब्जी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।

निरीक्षण के दौरान खाद्य लाइसेंस, पानी की जांच रिपोर्ट, मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र, पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट और फूड सेफ्टी ट्रेनिंग से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई। विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छ और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना है। खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक, नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई अनियमितता सामने आती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि प्रदेशभर में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed