राजधानी देहरादून में एक और हत्या, बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे दो दिन पहले भी बदमाशों ने एक व्यक्ति को दिन में ही गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। हालांकि पुलिस ने हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन इसके दो दिन बाद ही आज शुक्रवार सुबह तकरीबन 10:15 बजे एक व्यक्ति की सिल्वर सिटी राजपुर रोड में गोली मारकर हत्या कर दी गई। आपको बता दें कि एक व्यक्ति जिसकी उम्र तकरीबन 40 साल बताई जा रही है उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई, जिसका नाम विक्रम शर्मा बताया जा रहा है और बताया जा रहा है कि तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया गया है मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है और पुलिस जांच में जुट गई है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जानकारी एकत्र कर रहे हैं आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने कहा कि जल्द ही इस घटना का खुलासा कर लिया जाएगा और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
