देहरादून में दिनदहाड़े गोलीकांड: अज्ञात हमलावरों ने अर्जुन शर्मा की हत्या की, पुलिस ने जल्द खुलासे का दिया भरोसा। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20260211_135405.jpg

देहरादून में बुधवार दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आ गया। मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दिन में अर्जुन शर्मा नामक व्यक्ति पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई। उन्होंने कहा कि जिला एसपी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर चुके हैं और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं।आईजी ने आश्वासन दिया कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा और घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed