धामी कैबिनेट की अहम बैठक: 6 प्रस्तावों को मिली मंजूरी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260211_131912.jpg

धामी कैबिनेट की अहम बैठक: 6 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 6 अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिन्हें कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी।
कैबिनेट के प्रमुख फैसले इस प्रकार हैं:
1. एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के लिए नए पद स्वीकृत
गृह विभाग के अंतर्गत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को मजबूत करने के लिए 22 नए पदों को मंजूरी दी गई है।
2. पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट 2020 वापस
कोविड काल में लाए गए पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट 2020 को वापस लेने का निर्णय लिया गया है। इस एक्ट में उद्योगों को सरप्लस होने की स्थिति में ही बोनस देने का प्रावधान था। अब केंद्र का 1965 वाला कानून लागू रहेगा, जिसके तहत सभी पात्र कर्मचारियों को बोनस मिलेगा। यह प्रस्ताव राष्ट्रपति भवन भेजा गया था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिली थी।
3. ईएसआई डॉक्टरों के लिए नई नियमावली को मंजूरी
उत्तराखंड एम्प्लॉयी स्टेट इंश्योरेंस स्कीम 2026 को मंजूरी दी गई है। इसके तहत ईएसआई में कुल 94 पद सृजित किए जाएंगे।
76 पद मेडिकल ऑफिसर
11 पद असिस्टेंट डायरेक्टर
6 पद लेवल-12
1 पद एडिशनल डायरेक्टर (लेवल-13)
पहले प्रमोशन के पदों की व्यवस्था नहीं थी, जिसे अब शामिल किया गया है।
4. आदतन अपराधी की परिभाषा में संशोधन
वर्ष 2024 में पारित उत्तराखंड कारागार एक्ट में बार-बार अपराध करने वालों को आदतन अपराधी माना गया था। अब निर्णय लिया गया है कि आदतन अपराधी की परिभाषा पूर्व के एक्ट के अनुसार ही लागू होगी।
5. वन विभाग के दैनिक श्रमिकों को न्यूनतम वेतनमान
वन विभाग में कार्यरत 893 दैनिक श्रमिकों में से शेष 589 श्रमिकों को भी न्यूनतम वेतनमान देने का निर्णय लिया गया है।
6. मुख्यमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना जारी रहेगी
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य योजना के साथ संचालित मुख्यमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना को भी 2025-26 तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है, यानी जब तक केंद्र की योजना चलेगी, तब तक राज्य की योजना भी लागू रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed