अतिक्रमण पर सभी कार्रवाई कानून के तहत हो रही है, सीएम धामी। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड राज्य में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा की जा रही सभी कार्रवाई पूरी तरह कानून के तहत और समान रूप से की जा रही है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कानून सबके लिए एक समान है और यदि कहीं भी अतिक्रमण या किसी प्रकार की अवैध गतिविधि है तो उसकी जानकारी प्रशासन को दी जानी चाहिए। सूचना मिलने पर प्रशासन विधि के अनुसार कार्रवाई करेगा।
उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने का अभियान राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था और तय प्रक्रिया के अनुरूप चलाया जा रहा है और अब तक कहीं भी बिना कानून और नियमों के कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सरकार का उद्देश्य केवल कानून का पालन कराना और व्यवस्था बनाए रखना है।
