रायपुर थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा। Uttarakhand 24×7 Live news
रायपुर थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने इस मामले में Blinkit में कार्यरत एक डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीना गया मंगलसूत्र बरामद किया है।
घटना 25 जनवरी की सुबह की है, जब नथुवावाला ढांग क्षेत्र में पैदल जा रही एक बुजुर्ग महिला से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल सवार ने मंगलसूत्र छीन लिया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया और सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की पहचान की गई।
पुलिस ने आरोपी सचिन (30 वर्ष) को बद्रीश कॉलोनी के पास जंगल से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कर्ज और महंगे शौकों को पूरा करने के लिए वह डिलीवरी के दौरान अकेली महिलाओं की रैकी करता था।
बरामद मंगलसूत्र की अनुमानित कीमत ₹1.5 लाख बताई गई है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।
