सीएम धामी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260126-WA0084.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर हमें स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता लागू करने और देवभूमि उत्तराखण्ड के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 साल पहले 27 जनवरी को उन्होंने यूसीसी लागू किया था, जो राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उद्योगों को बढ़ावा देने और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नीतिगत सुधारों की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और “आत्मनिर्भर भारत” के महाअभियान में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को भी दोहराया और कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में काम कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा राज्य के समग्र विकास के लिए सभी क्षेत्रों में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed