कल दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260120_170029.jpg

कल दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कल दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे। इस दौरान वे हरिद्वार और ऋषिकेश में आयोजित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।
अपने दौरे के पहले दिन 21 जनवरी 2026 को वे ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम स्थित गीता भवन पहुंचेंगे, जहां गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक के विमोचन समारोह को संबोधित करेंगे। वहीं 22 जनवरी 2026 को हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में अखंड ज्योति के दर्शन करेंगे और बैरागी द्वीप में आयोजित गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री का यह दौरा उत्तराखंड के लिए धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से खास माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed