सीएम धामी ने भाजपा के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट। Uttarakhand 24×7 Live news
नई दिल्ली में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के नव-निर्वाचित माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव, दूरदर्शी सोच एवं कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद भारतीय जनता पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त, संगठित तथा जन-जन से जुड़ा हुआ बनेगा।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने हेतु पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा। संगठन की यह एकजुटता और अनुशासन ही देश की प्रगति और जनकल्याणकारी नीतियों की सबसे बड़ी शक्ति है।
भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों, राष्ट्र निर्माण, सुशासन तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी सार्थक चर्चा हुई।
