सीएम धामी से टिहरी बांध विस्थापितों के प्रतिनिधि मंडल की भेंट, भूमिधरी अधिकार व पुनर्वास पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260109-WA0009.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में टिहरी बांध विस्थापित क्षेत्र संघर्ष समिति,भाग–1 पथरी हरिद्वार एवं ग्राम पंचायत आदर्श टिहरी नगर, बहादराबाद के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने विस्थापितों को भूमिधरी अधिकार दिए जाने एवं पुनर्वास से जुड़े विषयों पर अपनी बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सम्बन्ध में मौके पर ही जिलाधिकारी हरिद्वार एवं जिलाधिकारी टिहरी से दूरभाष पर वार्ता की। मुख्यमंत्री ने सम्बंधित जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रकरण में वैधानिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे विस्थापित परिवारों को शीघ्र राहत मिल सके।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि टिहरी बांध परियोजना से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास और उनके अधिकारों का संरक्षण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed