अंतर्राज्यीय चोर गिरोह गिरफ्तार दिल्ली का शातिर गिरोह दून पुलिस के हत्थे। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20260103_173240.jpg

दिल्ली का अंतर्राज्यीय चोर गिरोह दून पुलिस की गिरफ्त में आया है। पुलिस ने घटना में शामिल 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।चोरों के कब्जे से घटना में चोरी की गई कार, नकदी, ज्वेलरी और घटना में प्रयुक्त तंमचे, खुखरी, चाकू सहित अन्य सामान बरामद किया। घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के बाद पुलिस ने टीम का गठन कर चोरों की धरपकड़ में जुट गई। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस ने चैकिंग के दौरान टी स्टेट से घटना में शामिल 03 चोरों को गिरफ्तार किया। चोरों की पहचान मंगलू, मनोज और अजय के रूप में हुई। एसएसपी ने बताया कि चोर बेहद शातिर किस्म के अपराधी है। घर की रैकी कर चोरी की घटनाओं को अजांम देते थे। पटेलनगर क्षेत्र से चोरी कार का प्रयोग कर चोरों ने ऋषिकेश में भी नकबजनी की घटना का प्रयास किया था। पुलिस से बचने के लिए स्थानीय वाहनों की नम्बर प्लेट अपने वाहनों पर लगाकर चोरी की घटनाओं को अजांम देते थे। फ़िलहाल पुलिस ने चोरों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed