देहरादून में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती,जिला प्रशासन के प्रयासों से बदली स्वास्थ्य व्यवस्था। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260103-WA0026.jpg

देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून के सतत प्रयासों से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री के कड़े निर्णय, स्पष्ट मार्गदर्शन और जिलाधिकारी सविन बंसल की सक्रिय निगरानी के चलते विकास कार्य तेज़ी से धरातल पर उतर रहे हैं। विशेष रूप से जिला चिकित्सालय कोरोनेशन में स्वास्थ्य सुविधाओं का उल्लेखनीय विस्तार हुआ है।
जिला चिकित्सालय में ₹142.91 लाख की लागत से अत्याधुनिक ब्लड बैंक का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है, जो इसी वित्तीय वर्ष में शुरू हो जाएगा। इसके संचालन से आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सकेगा।
मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को भी सशक्त किया गया है। 12 नवंबर 2024 को 6 बेड से शुरू हुई स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) को ₹17.03 लाख की लागत से विस्तारित कर दोगुनी क्षमता का किया गया है। अब तक 440 से अधिक नवजातों का सफल उपचार किया जा चुका है।
नवजातों की सुविधा के लिए डेडिकेटेड वाहन, 24×7 सीसीटीवी निगरानी, ऑटोमेटेड पार्किंग, आधुनिक कैंटीन और “रक्त गरुड़” इलेक्ट्रिक वाहन जैसी व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed