पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज कोटाबाग में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20251228_131211.jpg

पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, कोटाबाग (जनपद नैनीताल) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देशहित, युवाओं की भूमिका, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना।
प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक संदेशों से छात्र-छात्राओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच का संचार हुआ। कार्यक्रम के उपरांत शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के साथ चर्चा भी की गई, जिसमें मन की बात के मुख्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मुद्दों से जोड़ना और उनमें जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed