सीएम धामी ने प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20251227-WA0012.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद प्रदेश को दिशा देने वाले दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता थे। उनके कुशल नेतृत्व में नवगठित राज्य की प्रशासनिक नींव सुदृढ़ हुई और शासन-प्रशासन को स्थिरता मिली। उन्होंने कहा कि नित्यानंद स्वामी ने सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद राज्य के समग्र विकास के लिए नीतिगत निर्णय लेकर एक मजबूत आधार तैयार किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नित्यानंद स्वामी का संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण, नैतिक मूल्यों तथा लोककल्याण के आदर्शों से प्रेरित रहा है। उनका सादगीपूर्ण जीवन, अनुशासन और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता आज भी सभी जनप्रतिनिधियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी के विचारों और मूल्यों को आत्मसात करते हुए उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed