नैनीताल दौरे पर मुख्यमंत्री ने शीतकालीन यात्रा व नववर्ष को लेकर यातायात और पर्यटन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20251226-WA0110.jpg

सीएम धामी दो दिवसीय नैनीताल दौरे के दौरान आज प्रातः काल भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शीतकालीन यात्रा तथा नववर्ष के अवसर पर बढ़ने वाले पर्यटकों की संख्या को ध्यान में रखते हुए की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नैनीताल में आने वाले पर्यटकों को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यात्रा अनुभव मिले, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्किंग व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित किया जाए, ताकि शहर के भीतर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट, रियल टाइम मॉनिटरिंग तथा पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अत्यधिक भीड़ और ट्रैफिक दबाव की स्थिति में वैकल्पिक मार्गों का पूर्व नियोजित रूट प्लान तैयार रखने के निर्देश भी दिए गए, जिससे आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सूचना संकेतकों तथा आपात सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश देते हुए कहा कि नैनीताल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल की बेहतर व्यवस्थाएं राज्य की सकारात्मक छवि को सुदृढ़ करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed