अटल स्मृति व्याख्यान माला में शामिल हुए सीएम धामी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20251225_155954.jpg

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून स्थित लेखक गांव, थानों पहुंचे, जहां उन्होंने “अटल स्मृति व्याख्यान माला – 2025” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह विशेष व्याख्यान कार्यक्रम भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साहित्यकार, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का व्यक्तित्व, विचार और नेतृत्व आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अटल जी को एक दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण की अवधारणा आज भी उतनी ही प्रासंगिक है।
सीएम धामी ने कहा कि अटल जी ने राजनीति में शुचिता, संवाद और संवेदनशीलता को सर्वोच्च स्थान दिया। उन्हीं मूल्यों से प्रेरणा लेकर उत्तराखंड सरकार सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
व्याख्यान माला का उद्देश्य अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण और भारत को वैश्विक मंच पर सशक्त बनाने में उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अटल जी के राजनीतिक, साहित्यिक और मानवीय पक्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने आयोजकों को इस विचारोत्तेजक आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed