सीएम धामी के नेतृत्व में जन-जन तक पहुंच रही सरकार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20251222_142628.jpg

अल्मोड़ा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा पहुंचे, जहां “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत प्रशासन गांव की ओर बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और जनसमस्याओं के समाधान के लिए आवेदन किए।
सीएम धामी के रोड शो के दौरान जनता में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने फूलों व नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। बहुउद्देश्यीय शिविर में 23 विभागों द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, राजस्व सहित विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिली।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए। यह अभियान प्रदेश के विभिन्न जिलों में 45 दिनों तक चलाया जा रहा है, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
सीएम धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए सहयोगी सरकार के रूप में निरंतर कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed