मदनपल्ली में अटल जी को श्रद्धांजलि, प्रतिमा अनावरण से गूंजा राष्ट्रगौरव। Uttarakhand 24×7 Live news

0

मदनपल्ली, आंध्र प्रदेश में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की भव्य प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। यह अवसर राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान, दूरदर्शी नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को स्मरण करने का प्रेरणादायी क्षण रहा।

इस अवसर पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान, सशक्त और संवेदनशील नेतृत्व, सुशासन की उनकी स्पष्ट दृष्टि तथा सामाजिक समरसता के प्रति उनकी गहन प्रतिबद्धता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतंत्र की मजबूती और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को समर्पित रहा, जो आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक है।

कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के माननीय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री पी.वी.एन. माधव, आंध्र प्रदेश सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सत्य कुमार वाई सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रेरित करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed