सीएम धामी ने नित्यानंद स्वामी की सादगी व सेवा भावना को किया नमन। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20251212-WA0035.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नित्यानंद स्वामी सादगी, ईमानदारी और समर्पण की प्रतिमूर्ति थे। राज्य निर्माण के चुनौतीपूर्ण दौर में उन्होंने दूरदृष्टि और धैर्य के साथ उत्तराखंड को एक नई दिशा देने का कार्य किया। प्रशासनिक पारदर्शिता, सुशासन और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले स्वामी जी से हम सभी को निरंतर प्रेरणा मिलती है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नित्यानंद स्वामी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए राज्य सरकार उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उनके द्वारा दिए गए मूल्यों—जनसंवाद, सेवा भावना और विकासवादी दृष्टि,को आत्मसात कर उत्तराखंड को मजबूत और समृद्ध बनाने की दिशा में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने स्वामी की पुण्यतिथि पर उनके योगदान को नमन करते हुए कहा कि

नित्यानंद स्वामी जी ने उत्तराखंड के सपनों को वास्तविक आधार दिया। हम सभी का कर्तव्य है कि उनके आदर्शों को अपनाकर राज्य के समग्र विकास में अपनी भूमिका निभाएँ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed