सीएम धामी ने आंबेडकर पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि। Uttarakhand 24×7 Live news
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने न केवल भारतीय संविधान का निर्माण किया, बल्कि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। सामाजिक न्याय, समान अवसर और लोकतांत्रिक मूल्यों को जीवन में उतारने की प्रेरणा हमें उनके विचारों से मिलती है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार बाबा साहेब के आदर्शों पर चलते हुए राज्य में ऐसी नीतियाँ लागू कर रही है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाएँ। इसी संकल्प के साथ समान नागरिक संहिता के ऐतिहासिक क्रियान्वयन से प्रदेश सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में एक नई मिसाल पेश कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि डॉ. आंबेडकर की दूरदृष्टि और संघर्ष हमें यह सीख देते हैं कि शिक्षा और संवैधानिक अधिकार ही किसी भी समाज की प्रगति का आधार होते हैं। राज्य सरकार बाबा साहेब के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहाँ प्रत्येक नागरिक को समान अवसर, सम्मान और न्याय प्राप्त हो सके।
