बनभूलपुरा-रेलवे-अतिक्रमण-पर-बड़ा सीएम धामी का बड़ा बयान। Uttarakhand 24×7 Live news
हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट से 2 दिसंबर, मंगलवार को बड़ा फैसला आने की संभावना है। संभावित फैसले को देखते हुए सरकार और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि रेलवे और प्रशासन ने अपना पक्ष सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखा है। उन्होंने कहा कि कोर्ट का जो भी निर्णय होगा, सरकार उसका पूर्ण पालन करेगी।
सीएम धामी ने यह भी कहा कि यदि रेलवे की जमीन से अवैध अतिक्रमण हटता है, तो विकास कार्यों को गति मिलेगी और रेलवे की परियोजनाएँ आगे बढ़ सकेंगी। कानून-व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
