सीएम-धामी-ने-एबीवीपी-अधिवेशन-में-दिया-संदेश। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20251129-WA0018.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश के युवाओं में राष्ट्रभावना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व का संचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि देहरादून में आयोजित यह राष्ट्रीय अधिवेशन युवाओं को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।

उन्होंने ABVP के विभिन्न अभियानों और छात्र हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज का युवा देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है और परिषद जैसे संगठन इस दिशा में परिवर्तन के वाहक बने हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित प्रतिनिधियों को उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य के बारे में बताने के साथ ही राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अधिवेशन के दौरान आगामी वर्ष की कार्ययोजना, छात्र-केंद्रित मुद्दों पर चर्चा तथा विभिन्न सत्रों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed