टिहरी हादसे पर धामी ने जताया गहरा शोक। Uttarakhand 24×7 Live news
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी में नरेंद्रनगर कुंजापुरी मंदिर के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत दुःखद बताते हुए, ईश्वर से दिवंगतों को श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर हादसे में घायल हुये लोगों को जिला प्रशासन और एसडीआरएफ द्वारा नजदीकी अस्पताल में भर्ती करने के साथ ही गंभीर रूप से घायलों को एम्स ऋषिकेश भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
