स्टार प्रचारक सीएम धामी का बिहार में धुआंधार प्रचार अभियान,धाकड़ धामी ज़िंदाबाद” के नारों से गूंजा पंडाल। Uttarakhand 24×7 Live news
पटना,समस्तीपुर। बिहार विधानसभा उपचुनाव के तहत कल्याणपुर विधानसभा सीट पर आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक पुष्कर सिंह धामी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री धामी के आगमन पर सभा स्थल पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसे ही धामी मंच पर पहुंचे, भीड़ ने जोरदार नारे लगाए — “धाकड़ धामी ज़िंदाबाद!” और “मोदी-धामी अमर रहें!” के नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।
जनता से सीधा संवाद, युवाओं में जबरदस्त उत्साह
सभा में मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र और उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, और युवा सशक्तिकरण कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बिहार की जनता से भाजपा उम्मीदवार के समर्थन की अपील करते हुए कहा कि भाजपा ही विकास और स्थिरता की गारंटी है।
युवाओं में मुख्यमंत्री धामी को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवाओं ने सभा स्थल पर पहुंचकर उनका अभिवादन किया।
बिहार में लोकप्रियता में इज़ाफ़ा
यह मुख्यमंत्री धामी का दूसरा बिहार दौरा था। बताया जा रहा है कि उनके सशक्त भाषण, तेज़तर्रार छवि और जनहितकारी निर्णयों ने उन्हें बिहार में भी लोकप्रिय बना दिया है। जनसभा में मौजूद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने कहा कि धामी का व्यक्तित्व “युवा नेतृत्व” का प्रेरक उदाहरण है।
स्थानीय नेताओं ने सराहा
स्थानीय भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री धामी के भाषण को उत्साहवर्धक बताया और कहा कि उनके नेतृत्व और विचारों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
