सीएम धामी का खटीमा प्रवास : जनता से की मुलाकात, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20251028_144210.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन मंगलवार को अपने आवास नगला तराई एवं कैंप कार्यालय लोहियाहेड में पहुंचे। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं तथा आम जनता ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी-अपनी समस्याएं एवं क्षेत्रीय मुद्दे रखे।
मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है ताकि विकास कार्यों की गति में और तेजी लाई जा सके।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार निरंतर जनहित में कार्य कर रही है और हर नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से आम जनता से संवेदनशील व्यवहार रखने और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की अपील की।
खटीमा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की तथा जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं पर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed