मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से की फोन पर बातचीत, जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20251018-WA0026.jpg

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से की फोन पर बातचीत, जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से दूरभाष पर बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम जानी। हाल ही में हुए वाहन दुर्घटना के संदर्भ में मुख्यमंत्री धामी ने श्री रावत के सकुशल बचने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे ईश्वर की कृपा बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री का स्वस्थ रहना हम सभी के लिए महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने श्री रावत के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

इस आत्मीय संवाद को प्रदेश की राजनीतिक सौहार्द्रता का प्रतीक माना जा रहा है, जहाँ आपसी मतभेदों के बावजूद मानवता और सद्भाव की भावना सर्वोपरि रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed