सीएम धामी ने IASSI के 24वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का किया शुभारंभ। Uttarakhand 24×7 Live

0
Videoshot_20251010_155450.jpg

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ सोशल साइंस इंस्टीट्यूशंस (IASSI) के 24वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में पर्यावरणीय चिंताओं, सतत विकास और आजीविका से जुड़े मुद्दों पर सरकार द्वारा उठाए जा रहे ठोस कदमों के बारे में जानकारी दी। धामी ने कहा कि उनकी सरकार इकोलॉजी, इकोनॉमी और टेक्नोलॉजी को साथ लेकर उत्तराखंड को संतुलित विकास और पर्यावरण संरक्षण का उदाहरण बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सस्टेनेबल टूरिज्म, ग्रीन एनर्जी और क्लाइमेट रेजिलिएंस को नीति निर्माण की मुख्य धारा में शामिल किया गया है, ताकि राज्य का विकास पर्यावरण के अनुकूल और दीर्घकालिक हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed