ब्रेकिंग न्यूज़: बडेथी-बनचौरा मोटर मार्ग में कार दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत एक घायल ! UK24X7LIVENEWS

0
Screenshot_2021-12-30-15-46-44-58_7352322957d4404136654ef4adb64504.jpg

उत्तरकाशी जनपद के चिन्यालीसौड प्रखंड के बडेथी-बनचौरा मोटरमार्ग पर गुनाली नामे तोक के पास एक इंडिगो कार UK07PU 2567 बनचौंरा से बडेथी आते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई । कार में 2 लोग सवार थे जिसमें से मूर्तिराम पुत्र कमलनयन (उम्र 50वर्ष) निवासी ग्राम जखारी(डुण्डा) जिला उतरकाशी,की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और रोशन लाल, निवासी डांग (ब्रह्मखाल) जिला उतरकाशी गंभीर घायल हो गया। दोनों वन विभाग के कर्मचारी है।

घटना की सूचना मिलते ही बनचौरा पुलिस चौकी से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची व गंभीर घायल को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सड़क तक पहुंचाया जिसे 108 की मदद से सीएससी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया।

रिपोर्ट : मनमोहन भट्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed