उत्तराखंड में सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है सरकार” सीएम धामी। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून: उत्तराखण्ड समग्र जैन समाज सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कहा — “उत्तराखंड में सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है सरकार”
देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड समग्र जैन समाज सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूलमंत्र पर काम कर रही है।
सीएम धामी ने कहा कि जैन समाज का उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और समाज ने हमेशा सेवा, त्याग और शांति का मार्ग अपनाया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में सभी वर्गों, समुदायों और मतों को साथ लेकर एक समावेशी विकास की ओर अग्रसर है,कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जैन समाज के धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों की सराहना करते हुए समाज को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनकी आवश्यकताओं और मांगों पर सकारात्मक विचार करेगी।
