सीएम धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में किया स्थलीय निरीक्षण, ग्रामीणों को दिया भरोसा। Uttarakhand 24×7 Live news
भारी बारिश और विषम परिस्थितियों के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर अपनी संवेदनशील और तत्पर नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। आपदा की सूचना मिलते ही उन्होंने सबसे पहले हरिद्वार के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। जलभराव और टूटे हुए रास्तों के बावजूद मुख्यमंत्री ट्रैक्टर के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में पहुंचे और स्थिति का मौके पर जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने न सिर्फ राहत कार्यों का निरीक्षण किया, बल्कि प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है और राहत व पुनर्वास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि जरूरतमंदों को तुरंत राहत सामग्री, सुरक्षित ठहरने की व्यवस्था और चिकित्सीय सहायता मुहैया कराई जाए। साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा और आवश्यक सहायता मिले।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा,
“आपदा की इस घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता और सक्रियता से काम कर रही है। जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह हमारी प्राथमिकता है।”
स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री की तत्परता और जमीनी स्तर पर मौजूदगी की सराहना की और उम्मीद जताई कि सरकार के सहयोग से वे इस कठिन समय से जल्द उबर पाएंगे।
