मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में बड़ा हादसा – पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आई बोलेरो, दो लोगों की मौत, तीन घायल। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20250901-WA0014.jpg

मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में बड़ा हादसा – पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आई बोलेरो, दो लोगों की मौत, तीन घायल

सोनप्रयाग,सुबह उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में स्थित मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रही एक मैक्स बोलेरो (वाहन संख्या – UK 11 TA 1100) करीब सुबह 7:15 बजे अचानक ऊपर पहाड़ी से गिरे एक बड़े पत्थर की चपेट में आ गई।

वाहन में कुल 11 सवारियां थीं, जो दर्शन के लिए जा रही थीं। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम की सहायता से सोनप्रयाग अस्पताल पहुँचाया गया।

घायलों का विवरण:

1. नवीन सिंह रावत, पुत्र जयेंद्र सिंह, निवासी – सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र – 35 वर्ष

2. ममता, पत्नी चैन सिंह पवार, निवासी – सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र – 29 वर्ष

3. प्रतिभा, पुत्री गिरवर सिंह, निवासी – सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र – 25 वर्ष

(क्रमांक 1 और 2 पर अंकित घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।)

मृतकों का विवरण:

1. श्रीमती रीता, पत्नी उदय सिंह, निवासी – सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र – 30 वर्ष

2. चंद्र सिंह, पुत्र कलम सिंह, निवासी – सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र – 50 वर्ष

इस दुखद घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों की याद दिला दी है। स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है तथा लैंडस्लाइड जोन में सतर्कता बरतने की अपील की है।

प्रशासन द्वारा मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed