संगठनात्मक रणनीति पर मंथन: पार्टी प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष और सांसदों की अहम बैठक। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20250822-WA0028.jpg

पार्टी प्रदेश प्रभारी मौजूदगी में मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष और सांसदों की संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें पंचायत चुनाव परिणामों, 27 के विधानसभा चुनाव और प्रदेश और जिला टीमों के गठन पर चर्चा हुई।
दिल्ली में हुई इस बैठक में
प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष, राज्यसभा राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, महारानी माला राज्यालक्ष्मी शाह और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार शामिल हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें मुख्यत, वर्तमान पंचायत चुनाव में आए शानदार नतीजे, 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति, राज्य सरकार की उपलब्धियां, सांसदों की आगामी संगठन कार्यक्रम को लेकर सक्रियता, पार्टी के प्रदेश और जिला कार्यकारिणियां का गठन विषय शामिल रहे।
साल 2027 के चुनाव के लिहाज से सरकार और संगठन को लेकर सांसदों के विचार आए हैं। सरकार द्वारा भी राज्य मैं चलाए जा रहे जन कल्याणकारी कार्यों और मानसून सत्र की कार्यवाही की जानकारी साझा की गई। संगठन के आगामी कार्यक्रमों में किस तरह सांसदों की भूमिका और अधिक प्रभावी हो इसको लेकर उनके मंडलों में मंडलों, बूथों तक दौरों को लेकर भी चर्चा हुई। हाल में जो पंचायत चुनाव संपन्न हुए हैं उसमें अभूतपूर्व जीत पर सभी सांसदों ने सरकार और संगठन के समन्वय को सराहा है। वहीं इस बैठक में नए संगठन का भी निर्माण को लेकर भी बातचीत हुई। जिसमें सभी 19 संगठनात्मक जिलों के प्रतिनिधित्व के साथ सभी समाजों महिला, एससी, एसटी, ओबीसी की भूमिका निर्धारण को लेकर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed