सीएम धामी से मिले हरियाणा के मुख्यमंत्री दोनों के बीच हुई कहीं मुद्दों पर वार्ता जाने। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20250720-WA0047

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई यह भेंटवार्ता दोनों राज्यों के आपसी सहयोग को और अधिक प्रगाढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने उत्तराखंड और हरियाणा के बीच सांस्कृतिक, धार्मिक, आर्थिक और पर्यटन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। विशेष रूप से चारधाम यात्रा और उत्तराखंड में तीर्थ पर्यटन को लेकर हरियाणा के श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और बेहतर बनाए जाने पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को ‘हाउस ऑफ हिमालया’ के अंतर्गत उत्तराखंड के जैविक और पारंपरिक उत्पादों की जानकारी दी और उन्हें उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक विरासत से जोड़ने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया।

इस अवसर पर दोनों नेताओं ने विभिन्न समसामयिक विषयों जैसे—

सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास,

आपदा प्रबंधन में आपसी सहयोग,

युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम,

और रोजगार सृजन पर भी विचार-विमर्श किया।
भविष्य में दोनों राज्यों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने की इच्छा भी दोनों मुख्यमंत्रियों ने जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed