सुंदर झांकियां और तांदी नृत्य के साथ जौनपुर महोत्सव का हुआ शुभारंभ । UK24X7LIVENEWS

0
IMG-20211227-WA0096.jpg

आपको बता दें कि जौनपुर ब्लॉक उत्तराखंड में अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए जाना जाता है इसी उपलक्ष में हर साल जौनपुर में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसे जौनपुर महोत्सव के नाम से जाना जाता है इस महोत्सव में उत्तराखंड की तमाम सांस्कृतिक झांकियां देव डोलिया का स्कूली छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया जाता है जोकि एक अलग ही तरह का सुंदर भव्य आकर्षक होता है

27 दिसंबर से शुरू होने वाला जौनपुर महोत्सव का आज जौनपुर ब्लॉक के मुख्यालय थत्यूड में भव्य सांस्कृतिक झांकियां और तांदी नृत्य के साथ आगाज हुआ,

मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते पूर्व ब्लाक प्रमुख जौनपुर

जौनपुर महोत्सव का आगाज जौनपुर महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा व क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों के द्वारा हुआ ।

जौनपुर महोत्सव में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुत किए, साथ ही मैराथन दौड़, क्विज और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, आपको बता दें कि 27 दिसंबर की रात जौनपुर के लोक कलाकार के नाम रहेगी जिसमें जौनपुर के तमाम कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे ।

रिपोर्ट कुलदीप मैठाणी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed