जाने धामी सरकार के कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले। Uttarakhand 24×7 Live news
धामी कैबिनेट बैठक संपन्न, लिए गए कई बड़े फैसले
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कुल 6 अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मुहर लगाई।
1. जियो थर्मल एनर्जी नीति को मंजूरी
वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के विस्तार की दिशा में अहम कदम।
इससे राज्य में सस्टेनेबल एनर्जी का विकास होगा।
2. पुलों की क्षमता बढ़ाने हेतु PMU (Project Management Unit) का गठन
राज्य के पुलों की मजबूती और मरम्मत हेतु विशेष इकाई बनेगी।
इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास और सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
3. सतर्कता विभाग में 20 नए पदों की स्वीकृति
अब विभाग में कुल पद होंगे 156 (पहले 132 थे)।
भ्रष्टाचार नियंत्रण और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में पहल।
4. जीएसटी विभाग में पदों की वृद्धि
कर संग्रहण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास।
राजस्व वृद्धि के लिए संरचनात्मक सुधार।
5. खनन ट्रस्ट का गठन
जिला और राज्य स्तर पर बनेगा “खनन न्यास” (Mining Trust)।
नए खनिजों की खोज और नियमन में पारदर्शिता और दक्षता आएगी।
6. वृद्धावस्था पेंशन नियम में संशोधन
अब पुत्र के 18 वर्ष के होने पर पेंशन नहीं रुकेगी।
वरिष्ठ नागरिकों को राहत, सामाजिक सुरक्षा में मजबूती।
